सेंट जॉन एम्बुलेंस इंटरनेशनल एसोसिएशन ने युवाओं को दिया फर्स्ट एड प्रशिक्षण ।
गुहला चीका/गुरदेव जोसन/हुक्म मैहला/दैनिक अमृत धारा/28 सितंबर/
सेंट जॉन एम्बुलेंस इंटरनेशनल एसोसिएशन इंडिया वह विश्व स्तरीय संस्थान है जो युवाओं को फर्स्ट एड प्रशिक्षण देकर आकस्मिक घायल एवं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के जीवन सुरक्षा के लिए तैयार करके उन में स्वयंसेवक की भावना पैदा करती है। यह विचार सेंट जॉन एम्बुलेंस इंटरनेशनल एसोसिएशन इंडिया शाखा हरियाणा के मास्टर ट्रेनर गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर राजा सिंह झींजर ने युवाओं को रोजगारपरक फर्स्ट एड प्रशिक्षण देते हए भागल बाबा पंचाम पुरी स्कूल में कहे। डॉ झींजर ने कहा कि फर्स्ट एड प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र देश एवं विदेश में रोजगार के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से युवाओं में जरूरतमंद लोगों के प्रति सहयोग और सेवा की भावना पैदा होगी। इस प्रशिक्षण में 25 युवाओं ने भाग लिया जिसमें फर्स्ट एड प्रशिक्षण के साथ-साथ सीपीआर प्रशिक्षण को प्रमुखता दी गई। डॉक्टर झींजर ने कहा कि आज वैज्ञानिक युग में देश विकास की प्रगति पर जा रहा है परन्तु आए दिन हमारी लापरवाही से सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है कि आज विज्ञान की इतनी प्रगति पर भी सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है और ऐसे समय पर आकस्मिक घायल को ऐसे प्रशिक्षित फर्स्ट एडर की जरूरत है जो अपने विवेक और प्रशिक्षण के बदौलत उसे नया जीवन दे सके। स्कूल के मुख्य अध्यापक जवाहर सिंह ने कहा कि ऐसे जीवन सुरक्षा के कारगर प्रयासों से भरे प्रशिक्षण समय की बहुत बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज युवा शक्ति को देश की निरंतर विकास प्रगति में विशेष सहयोग देना चाहिए। प्रशिक्षक रमन प्रीत कौर ने कहा यह बहुमूल्य प्रशिक्षण जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है। कार्यक्रम में युवाओं ने मानव डमी पर सीपीआर प्रशिक्षण का प्रैक्टिकल अभ्यास करके घायल एव पीड़ित को सुरक्षित स्थान या अस्पताल पर पहुंचने की कारगर विधियों का ज्ञान हासिल किया। इस अवसर पर गौरव, अजय कुमार, सुजल, मनीष कुमार, विकास कुमार, गुरबख्श सिंह, आजाद, धर्मप्रीत, रमनदीप सिंह, रमनप्रीत, बुलबुल, रजत कुमार, आयुष शर्मा, चेतन शर्मा सहित दर्जनों युवा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts