रतिया, 9 दिसम्बर (नरेन्द्र बंसल)
गांव बलियाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को रोटरी क्लब रतिया डायनामिक द्वारा जर्सी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनेक बच्चों को सर्दी से बचाव हेतू जर्सियां बांटी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान राजपाल ग्रोवर व प्रोजेक्ट चेयरमैन रमेश कक्कड़ ने की। इस मौके पर असिस्टेंट गवर्नर मोहन लाल ग्रोवर व प्रधान राजपाल ग्रोवर ने कहा कि रोटरी क्लब रतिया डायनामिक का उद्देश्य जरुरतमंदों की सेवा व मदद करना है। रोटरी क्लब रतिया डायनामिक द्वारा समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों की सेवा की जा सके। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में बच्चों को सर्र्दी से बचाव के लिए रोटरी क्लब रतिया डायनामिक द्वारा जर्सी वितरण का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद आज स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चोंं को जर्सियां बांटी गई। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को इस तरह के सेवा कार्यों के लिए आगे आना चाहिए ताकि जरुरतमंदों की अधिक से अधिक मदद की जा सके। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य बिल्लू राम व स्कूल स्टाफ ने रोटरी क्लब रतिया डायनामिक के कार्यों की सराहना करते हुए स्कूल में बच्चों को जर्र्सियां वितरित करने पर धन्यवाद किया। इस मौके पर सचिव राजेंद्र मोंगा, कोषाध्यक्ष राजेश गोदारा एडवोकेट, दविंद्र ग्रोवर एडवोकेट, पवन चौहान एडवोकेट, सुमित ग्रोवर रम्मी, अश्वनी कुमार, राकेश सैनी, रमेश कक्कड़, आदर्श ग्रोवर, डॉ पीयषू अरोड़ा, डॉ सुखजीत अरोड़ा सहित रोटरी क्लब रतिया डायनामिक के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts