दैनिक अमृतधारा (विवेक सिंह)
लखनऊ, 7 दिसंबर 2025। गोमती नगर स्थित होटल दयाल गेटवे में इंडिया ट्रैवल मार्ट (ITM) लखनऊ 2025 का भव्य उद्घाटन हुआ। तीन दिवसीय यह B2B और B2C ट्रैवल प्रदर्शनी पर्यटन जगत के लिए एक बड़ा मंच बनकर उभरी है, जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब सहित कई राज्यों के पर्यटन विभाग, प्रतिष्ठित होटल समूह और देशभर के ट्रैवल एजेंट शामिल हुए हैं।
इस वर्ष की थीम “प्लान योर विंटर एंड वेलकम 2026” रखी गई है, जिसका उद्देश्य घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना और केंद्र सरकार के ‘देखो अपना देश’ अभियान को नई दिशा देना है। आयोजकों के मुताबिक, इस मेगा इवेंट में यात्रियों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन यात्रा पैकेज, पर्यटन स्थलों की जानकारी और होटल व रिसॉर्ट्स के आकर्षक ऑफ़र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम विवरण:
तिथि: 7, 8 और 9 दिसंबर 2025
समय: सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक
स्थान: होटल दयाल गेटवे, गोमती नगर, लखनऊ
प्रवेश: निःशुल्क
पहले ही दिन बड़ी संख्या में पर्यटकों, ट्रैवल एजेंटों और पर्यटन प्रेमियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन से लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में पर्यटन उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी।



