चण्डीगढ़ : दैनिक अमृत धारा/ रविन्द्र पोपली : वॉयस ऑफ़ वीमेन, चण्डीगढ़ की अध्यक्ष रुबी गुप्ता के नेतृत्व में लोकनायक जयप्रकाश नारायण का 123वां जयंती मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रुबी गुप्ता ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने एक बिहार के छोटे से गांव सिताब में जन्म लेकर पूरे देश में तानाशाही सरकार के खिलाफ अलख जगा दी थी और बिना किसी सत्ता की ताकत और बिना धन-बल के केंद्र में सतारूढ़ सरकार प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार को उखाड़ कर फेंक दिया था। संपूर्ण क्रांति के उनके नारे के संदेश को पूरे भारत राष्ट्र के जनमानस ने अपने घर-घर का नारा बना दिया था, तानाशाह सरकार ने देश में आपातकाल की घोषणा कर जयप्रकाश नारायण को काल-कोठरी जेल में बंद कर दिया था, विपक्ष के तमाम नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया था। देश में पूरी तरह से काले कानून मीसा के अंतर्गत किसी को भी सरकार के खिलाफ बोलने की स्वतंत्रता छीन ली गई थी। उस तानाशाही को चुनौती देने के लिए जयप्रकाश नारायण नेतृत्व में संपूर्ण क्रांति आंदोलन चलाया गया। उनको पूरे देश का समर्थन प्राप्त हुआ। 19 महीने आपातकाल रहने के बाद चुनाव कराए गए जयप्रकाश के आह्वान पर सभी विपक्षी दलों ने अपनी पहचान खत्म कर नई पार्टी का निर्माण किया और जयप्रकाश के नेतृत्व में तत्कालीन अहंकारी सरकार को उखाड़ कर फेंक दिया गया। रूबी गुप्ता ने कहा कि जयप्रकाश नारायण सत्ता के नजदीक होते हुए भी हमेशा सत्ता से दूर रहे। उनका कहना था कि राजनीति सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए करनी चाहिए। जयप्रकाश नारायण हमेशा साधारण व्यक्तित्व एवं साधारण जीवन व्यतीत करने में विश्वास रखते थे। कार्यक्रम में भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता भट्ट व समाजसेवी जयप्रकाश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Check latest article from this author !
संवैधानिक देशभक्ति: इस्लामी परंपरा की ऐतिहासिक मिसाल
March 2, 2026
इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन
March 2, 2026
Next Post
अशोक गुर्जर का हुआ जोरदार स्वागत
Related Posts
Recent Posts
- संवैधानिक देशभक्ति: इस्लामी परंपरा की ऐतिहासिक मिसाल
- 76वां सालाना होला महल्ला समारोह की भव्य तैयारियाँ पूरीधूमधाम से मनाया जायेगा होला महल्ला समारोह – डॉ मनजीत सिह दहिया
- इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन
- “एक वेश्या मरी और उसी दिन उसके सामने रहने वाला बूढ़ा सन्यासी भी मर गया,संयोग की बात है।
- बाजार में एक चिडियामारी तीतर बेच रहा था…??
Recent Comments
About Me
Latest Posts
76वां सालाना होला महल्ला समारोह की भव्य
March 2, 2026
इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का
March 2, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates



