गुहला चीका/गुरदेव जोसन/हुक्म मैहला/दैनिक अमृत धारा/दैनिक अमृत धारा/26 सितंबर / पी.ओ./बेलजंपरो की धरपकड़ के लिए एसपी उपासना के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम अंतर्गत पीओ स्टाफ द्वारा वर्ष 2022 दौरान एक भेड़ बकरी चोरी करने के मामले में लगातार भूमिगत चल रहे आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई राजकुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव नैना निवासी रोहित को काबू किया गया। आरोपी पर 20 दिसंबर 2022 की रात गांव नैना में एक पशु बाडे से अपने अन्य साथियों के साथ 69 भेड़-बकरी चोरी करने का आरोप है। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज है। उक्त मामले में एक आरोपी को पहले ही काबू किया जा चुका है। आरोपी रोहित पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए निरंतर भूमिगत चल रहा था। जिसे माननीय न्यायालय द्वारा 4 सितंबर 2025 को पीओ घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts