दैनिक अमृत धारा। गांव पीडल के अंदर विकसित भारत अभियान के तहत स्टीफन जॉन एंबुलेंस इंटरनेशनल एसोसिएशन के तहत तीन दिवसीय 28 से 30 तारीख तक कैंप लगाया जाएगा। जो कि गांव के गुरुद्वारा साहिब के अंदर लगाया जाएगा। जिसमें 18 साल से ऊपर लड़के और लड़कियां कम से कम दसवीं पास इस कैंप में भाग ले सकेंगे। कैंप के तहत सभी बच्चों को जो हरियाणा रोडवेज के अंदर कंडक्टर भर्ती होने का इच्छुक है वह भाग ले सकता है। इसमें रोड सेफ्टी के बारे में भी जानकारी दी जाएगी और बच्चों को अन्य जानकारियां भी कैंप में उपलब्ध करवाई जाएगी जो की फर्स्ट एड से संबंधित होगी। जिसमें मास्टर राजा सिंह जिंजर की टीम बच्चों को पूरी तरह से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सामान्य ज्ञान संबंधी जानकारियां उपलब्ध करवाएंगे। यह जानकारी गांव के पूर्व सरपंच ओमपाल राणा ने पत्रकारों के माध्यम से दी और कहा प्रत्येक गांव में ऐसे कैंप लगाने चाहिए जिस से गांव के नौजवानों को रोजगार युवाओं को इनसे मदद मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts