दैनिक अमृत धारा/ रविन्द्र पोपली/चण्डीगढ़ : स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विहंगम योग संत समाज, ट्राइसिटी द्वारा रोटरी एण्ड ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर, सेक्टर 37-ए में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। विहंगम योग संत समाज ट्राइसिटी के प्रमुख अजय दुबे ने बताया कि पिछले कई वर्षों से ट्राइसिटी में रक्तदान शिविर का आयोजन इस पावन अवसर पर अपने सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर किया जाता है। इस वर्ष भी इस रक्तदान शिविर के आयोजन में जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन और फिनेश इंस्टिट्यूट, सेक्टर 34 चंडीगढ़ का विशेष सहयोग रहेगा।
रक्तदान शिविर के संयोजक पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने बताया कि सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष विश्वव्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान की ओर से जन-जन के कल्याण के लिए किया जाता है। अतः जीवनदान के इस पुनीत कार्य में हम सभी को विशेष भागीदारी निभानी चाहिए और अधिक से अधिक लोगो को रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।



