दैनिक अमृत धारा योगेंद्रकपाल कथूरिया
जिला बार एसोसिएशन रोहतक की ई-लाइब्रेरी में सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु, श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस पावन अवसर पर बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा, चंडीगढ़ के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान सदस्य श्री विजेंद्र अहलावत, प्रधान श्री दीपक हुड्डा, तथा महासचिव श्री राजकरण पंघाल द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया और सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा सामूहिक अरदास की गई। इसके पश्चात “दैग प्रसाद” का वितरण किया गया। इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा, चंडीगढ़ के पूर्व चेयरमैन श्री विजेंद्र अहलावत ने सभी को 556वें गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधान श्री दीपक हुड्डा ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सभी को लख-लख बधाई दी और उनके पावन उपदेशों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में निम्नलिखित पदाधिकारी एवं अधिवक्ता गण उपस्थित रहे:
• उपाध्यक्ष: श्री अजय ओहलान
• लाइब्रेरी इंचार्ज: श्री अनिल
• संयुक्त सचिव: श्रीमती डिम्पल
• सदस्यगण: श्रीमती दिलजिंदर कौर, श्रीमती ईशा खन्ना, श्रीमती साक्षी लाम्बा, श्री कृष्ण कौशिक, श्री जलवीर फौगाट, श्री गौरव गुप्ता, श्री दीपक अरोड़ा, श्री सतीश तंवर, श्री गौरव मलिक, श्री राजकुमार मलिक, श्री अजय कुमार, श्री नरेश, श्री कपिल एवं अन्य अनेक अधिवक्ता।
कार्यक्रम के अंत में बार परिसर “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के जयघोष से गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts