दैनिक अमृत धारा
कैथल 22 अक्टूबर (ब्यूरो चीफ) उप मंडल गुहला के गांव पापसर की बाबा अमरनाथ गौ सेवा समिति द्वारा दीपावली के अवसर पर16 अक्टूबर को एक लकी ड्रा का आयोजन किया गया था जिसमें दस हजार कूपन रखे गए थे और 251 इनाम रखे गम थे जिसमें बड़े तीन इनाम बैटरी वाली स्कूटरी थी मयंक शर्मा गांव थाना हल्का पिहोवा अनु गांव कवारतन हल्का गुहला और एक गुप्त दान जो पापसर गौशाला के नाम पर था तीनों में बैटरी वाली स्कूटरी लकी विजेता के तौर पर निकली है एक ड्रा की कीमत केवल ₹100 रखी गई थी गौशाला के प्रधान दाताराम गुर्जर ने बताया जिन लकी विजेताओं की स्कूटरी निकली थी उनको मान सम्मान के साथ दीपावली से पहले गौशाला में बुलाकर स्कूटरी दे दी थी और अन्य विजेताओं के इनाम निकले थे वे सारे इनाम दीपावली के अवसर पर विजेताओं को गौशाला में बुलाकर बांटे जा रहे विश्वकर्मा डे के अवसर पर औंकार गौशाला सेवा ट्रस्ट भूना के संचालक सुरेंद्र चौधरी को उनके द्वारा काटे हुऐ सभी कूपनो के इनाम मान सम्मान के साथ दे दिए गए हैं ताकि जो इनाम निकले हैं उनके लक्की विजेताओं के पास पहुंच सके प्रधान दाता राम गुजर ने लोगों से निवेदन किया है कि जिनके भी इनाम गौशाला में निकले हैं वह बाबा अमरनाथ गौशाला पापसर में अपनी रसीद ले कर पहुंचे और अपने इनाम प्राप्त करे लकी ड्रा से जो भी बचत होगी वह गौशाला में गौ माता के चारे व अन्य विकास कार्यों पर गौशाला में लगाई जाएगी गुर्जर ने बताया यह गौशाला तकरीबन 10 वर्ष से चल रही है जो गांव पापसर और आसपास के गांवों के सहयोग से चलाई जा रही है जिसमें इस समय 600 से अधिक गोवंश की देखरेख व उनका पालन पोषण किया जाता है लकी ड्रा के समय गांव के और अन्य आसपास के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया



