चण्डीगढ़ : दैनिक अमृत धारा/रविन्द्र पोपली : आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने बारे सप्त सिन्धु डॉ. बी. आर. अम्बेडकर स्टडी सर्कल के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिख कर कहा है कि रोहतक में तैनात आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या ने प्रदेश सहित पूरे देश को आन्दोलित और व्यथित किया हुआ है। वाई पूरन कुमार ने जातीय उत्पीड़न की असहनीय पीड़ा के दुख से आत्महत्या की है। उनके द्वारा मृत्यु से पहले लिखे पत्र से पता चलता है कि हरियाणा की आईएएस और आईपीएस लॉबी के आला अधिकारी उनके उतपीतं में शामिल थे। वाई पूरन कुमार की आकस्मिक मृत्यु पर सप्त सिन्धु डॉ. बी. आर. अम्बेडकर स्टडी सर्कल के हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू के पदाधिकारी संवेदना रखते हैं, और उनके परिवार के साथ चौबीसों घंटे खड़े है। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि वाई पूरन कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने और मजबूर करने वाले दोषियों पर जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई कर उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए ताकि जाति आधारित भेदभाव और घमंड में मदहोश आरोपियों को भी सबक मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts