घरौंडा अस्पताल में कॉलर पकड़ धक्का दिया था
जबरन जीप में बैठा थाने ले गए थे
करनाल में घरौंडा सरकारी अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत को थप्पड़ मारने और कॉलर पकड़ कर जीप में बैठाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर दीपक कुमार को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें घरौंडा थाना के इंस्पेक्टर दीपक कुमार डॉक्टर प्रशांत को कई थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे है।
डॉक्टर का कॉलर पकड़कर धकेलते हुए जीप की ओर ले जाते है। फिर उन्हें जबरन जीप में बैठाकर थाने लेकर चले जाते हैं। बुधवार की देर रात हुए इस घटनाक्रम पर जमकर हुआ। डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ ने चिकित्सीय कार्य बंद कर धरना दिया। मेडिकल एसोसिएशन भी पीड़ित मेडिकल ऑफिसर के समर्थन में उतर आई है।
उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी, अपहरण का मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है। गुरुवार को मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों नेइस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक के साथ बैठक की और अपनी मांगे रखीं। इसके बाद देर शाम एसपी करनाल ने इंस्पेक्टर दीपक को सस्पेंड कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts