सांसद खेल महोत्सव में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी कराने का लक्ष्य लेकर चल रही है नवीन जिन्दल फाउंडेशन टीम
दैनिक अमृत धारा कैथल 26 सितंबर(सुरेंद्र चौधरी) सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत अभियान” को साकार करने की दिशा में सांसद नवीन जिन्दल प्रयासरत हैं। उनकी इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सांसद खेल महोत्सव कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में एक बड़े जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
आज सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय में रविंद्र धीमान ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा कि सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों से खेल महोत्सव के लिए व्यापक स्तर पर पंजीकरण कराया जा रहा है। सांसद नवीन जिन्दल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूती मिलती है।
इस अवसर पर रविंद्र धीमान ने बताया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर युवाओं को महोत्सव से जोड़ने में जुटे हैं इस पहल से गांव-गांव के खिलाड़ी उत्साहित हैं और पंजीकरण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं।
इस अवसर पर शमशेर सैनी,राजकिशन राणा नवनियुक्त मार्किट कमेटी चेयरमैन,
राजीव राजपूत मंडल अध्यक्ष,परवीन रसूलपुर मंडल अध्यक्ष सीवन,
अजय प्रताप राणा जिला सचिव, राकेश कंसल पूर्व मार्किट कमेटी उपाध्यक्ष, विरेंद्र राणा मंडल, सोनू सरपंच खानपुर, उपाध्यक्ष, धर्मपाल धीमान वरिष्ठ भाजपा नेता, राजेन्द्र राणा, सुरेश राणा, सोमपाल राणा,
सुनील गुर्जर कैथल
उपस्थित रहे



