अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मन की उड़ान साहित्यिक संस्था के संस्थापक रामेश्वर देव द्वारा करनाल के M DD बाल भवन में एक विशाल सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में लगभग 35 महिला साहित्यकारों को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में जानी मानी अंतरराष्ट्रीय कवयित्री ,लेखिका ,समाजसेविका, मंच संचालिका ,पर्यावरण प्रहरी और प्राध्यापिका डॉक्टर कान्ता वर्मा को भी अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए साहित्य गौरव सम्मान से नवाज़ा गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती रेशमा कल्याण ,डॉक्टर अंजू शर्मा और श्रीमती पूनम गोयल जी उपस्थित रही । डॉक्टर कान्ता वर्मा साहित्य के क्षेत्र में अपनी बेबाक़ लेखनी के लिये प्रसिद्ध है ।डॉक्टर वर्मा देश दुनिया के विभिन्न मंचों से जब लाखों माताओं ,बहनों,बेटियों की आवाज़ बनकर सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध राष्ट्रवादी हुंकार भरती हैं तब सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं ।डॉक्टर कान्ता वर्मा पिछले दो दशक से अपनी लेखनी के माध्यम से बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या ,दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों को ख़त्म करवाने के लिए प्रयासरत हैं ।नशे के विरुद्ध भी वे एक सशक्त आवाज़ बनकर गूँजती है ।जल और पृथ्वी संरक्षण की पक्षधर डॉक्टर वर्मा ने सम्मान के लिए संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि हर बार की तरह इस बार भी यह सम्मान उनके लिए एक उत्तरदायित्व है ।वे अपनी अंतिम श्वास तक देश ,धर्म, मानवता, समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रयास करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts