समालखा(राकेश वर्मा)
मंगलवार को अजमीढ़ महाराज की जयंती बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नं 8 स्थित समालखा सुनार कल्याण समिति समालखा के कार्यालय पर समिति के प्रधान प्रेम वर्मा की अध्यक्षता में किया गया।जहां समिति के पदाधिकारीयो सहित समाज के वरिष्ठ लोगों ने अजमीढ़ महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण की, वहीं उपस्थित लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। संस्था के प्रधान प्रेमचंद वर्मा, द्वारा अजमीढ़ महाराज की जयंती पर सबको शुभकामनाएं दी गई और उन्होंने अजमीढ़ महाराज की जीवनी पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि अजमीढ़ महाराज ने सदा समाज की भलाई के लिए कार्य किया और आज उसी से प्रेरणा लेकर सभी सुनार भाई अपने व्यवसाय को चला रहे हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि सभी महाराज के बताएं मार्ग पर चले और उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सफल बनाए।इस अवसर पर रामगोपाल वर्मा, बंसीलाल वर्मा, रवि प्रकाश वर्मा, गोविंद वर्मा, गुरदीप वर्मा, गुरदास वर्मा सुरेश वर्मा, अरुण वर्मा रॉकी वर्मा सहित समाज के काफी गणमान्य लोग मौजूद थे।
Check latest article from this author !
संवैधानिक देशभक्ति: इस्लामी परंपरा की ऐतिहासिक मिसाल
March 2, 2026
इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन
March 2, 2026
Related Posts
Recent Posts
- संवैधानिक देशभक्ति: इस्लामी परंपरा की ऐतिहासिक मिसाल
- 76वां सालाना होला महल्ला समारोह की भव्य तैयारियाँ पूरीधूमधाम से मनाया जायेगा होला महल्ला समारोह – डॉ मनजीत सिह दहिया
- इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन
- “एक वेश्या मरी और उसी दिन उसके सामने रहने वाला बूढ़ा सन्यासी भी मर गया,संयोग की बात है।
- बाजार में एक चिडियामारी तीतर बेच रहा था…??
Recent Comments
About Me
Latest Posts
76वां सालाना होला महल्ला समारोह की भव्य
March 2, 2026
इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का
March 2, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates



