वृन्दावन के कारीगरों द्वारा बनाया जा है भव्य दरबार
बॉलीवुड गायक बी प्राक स्वयं ले रहें हैं दिव्य विशाल कथा की तैयारियों का जायजा
चण्डीगढ़ : दैनिक अमृत धारा/रविन्द्र पोपली : श्री श्री 1008 सिद्ध योगी बचन नाथ बचन जी महाराज की स्मृति में श्रीकृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में सेक्टर 34 स्थित मेला ग्राउंड में आगामी 27 सितंबर से शुरू होने वाली शहर की सबसे विशाल श्रीमद्भागवत कथा पूजनीय कथा व्यास इन्द्रेश जी उपाध्याय महाराज के श्री मुख से हो रही है। इस कथा के मुख्य आयोजक बॉलीवुड गायक बी प्राक जो ने कथा स्थल का जायेजा लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम मंच संचालक संदीप चुग ने बताया कि इस बार पिछली बार से तीन गुना बड़ा वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया है व भव्य दरबार वृन्दावन के कारीगरों द्वारा बनाया जा है।



