पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया परिजनों ने 

चण्डीगढ़ : सेक्टर-52, चंडीगढ़ में एक सनसनीखेज और गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड निवासी मनोज सिंह रावत (आयु 49 वर्ष), जो वर्तमान में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-52, चंडीगढ़ में निवासरत हैं, 17 मार्च को लगभग रात्रि 9:00 बजे अपनी एक्टिवा से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान, उनके घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पार्क के समीप, बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार 6-7 युवकों ने कथित रूप से जानबूझकर उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।

टक्कर के तुरंत बाद, उक्त हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और बिना किसी उकसावे के उनकी पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल पीजीआई, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति ने अपने पड़ोसी राकेश सिंह ठाकुर एवं उसके परिवार पर इस हमले का संदेह जताया है। पुलिस के मुताबिक सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है। उधर घायल के परिवारजन पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप लगा रहे हैं।

[ 98146 55721 ]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts