100 से अधिक प्रोफेशनल व स्टूडेंट आर्टिस्ट्स ने उकेरे ख्वाब
अमृतधारा(के डी,)चंडीगढ़, 28 सितम्बर 2025 :
नार्थ ज़ोन कल्चरल सेंटर के सहयोग से चंडीगढ़ ललित कला अकादमी द्वारा “सेवा पर्व—विजन ऑफ विकसित भारत” के अंतर्गत काला ग्राम, मनीमाजरा में एक भव्य कला कार्यशाला व प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस आयोजन में 200 से अधिक वरिष्ठ और युवा कलाकारों ने हिस्सा लेकर अपने ब्रश और रंगों से विकसित भारत के सपनों को कैनवास पर उतारा।
कार्यक्रम में कलाकारों का उत्साह बढ़ाने के लिए एन.ज़ेड.सी.सी. के ऑफिस सेक्रटरी जगजीत भाटिया, संस्कार भारती के नवीन और चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के चेयरमैन भीम मल्होत्रा विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रतियोगिता को दो श्रेणियों—प्रोफेशनल और स्टूडेंट—में विभाजित किया गया। दोनों श्रेणियों के शीर्ष तीन विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।
प्रोफेशनल कैटेगरी : प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000, द्वितीय ₹50,000 और तृतीय ₹25,000।
स्टूडेंट कैटेगरी : प्रथम पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय ₹15,000 और तृतीय ₹10,000।
यह आयोजन कला और सेवा की भावना को जोड़ने वाला साबित हुआ। प्रतिभागियों को जहां अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिला, वहीं उन्होंने “विकसित भारत” के विज़न को रंगों और आकृतियों के माध्यम से समाज के सामने साकार किया।
यह कार्यक्रम न केवल कलाकारों के लिए एक प्रेरणादायी मंच बना बल्कि कला प्रेमियों को भी विकसित भारत के सपनों को नज़दीक से महसूस करने का अवसर प्रदान किया।



