इस्माईलाबाद, दैनिक अमृतधारा विजय वधवा
उड़ान जन कल्याण संस्थान के द्वारा गांव सैनी माजरा के प्राइमरी स्कूल में विद्यार्थियों को कॉपी, किताबें, पेन, पेंसिल, चित्र चार्ट व वर्दी वितरित किए गए। संस्था के प्रधान एवं पूर्व जिप सदस्य सुरेंद्र माजरी ने कहा कि संस्था समय-समय पर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती है और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कार्य करती रहती है ताकि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि समाज की अन्य संस्थाओं को भी आगे आकर इस क्षेत्र में कार्य करना चाहिए ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके और शिक्षा प्राप्त करने में कोई दिक्कत न हो। इस मौके पर सरपंच सतीश सैनी हैड मुख्य शिक्षक मैडम ममता रिंकू सैनी संस्था के कैशियर बलविंदर सैनी जी उप प्रधान अरुण शर्मा जी नवीन आर्य महासचिव राकेश कुमार मैडम सीमा एसएमसी प्रधान मोनिका देवी ,सीमा आंगनवाड़ी वर्कर, सुनीता जगदीश चंद हाकम चंद आदि साथी मौजूद रहे।
फोटो में -गांव सैनीमाजरा के प्राइमरी स्कूल में बच्चों के साथ संस्था के सदस्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts