दैनिक अमृतधारा विजय वधवा राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में महिला प्रकोष्ठ के सौजन्य से तथा प्राचार्य डॉ. सविता कुमारी की अध्यक्षता में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत प्राथमिक चिकित्सा केंद्र इस्माईलाबाद के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सविता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ विद्यार्थी ही एक सशक्त परिवार और समृद्ध राष्ट्र की नींव रखते हैं। शिविर का सफल संचालन डॉ. किरण गर्ग द्वारा किया गया। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र इस्माईलाबाद से डॉ. सुनीता, काउंसलर, आईसीटीसी नरेशो देवी, लैब टेक्नीशियन गुरजीत कौर, एएनएम कैलाशवंती, सरोज तथा आशा वर्कर गीता रानी आदि उपस्थित रही। इस अवसर पर 100 विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिनमें एचबी, शुगर, एचआईवी तथा बीएमआई टेस्ट शामिल रहे। काउंसलर नरेशो देवी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने भी सहयोग किया।फोटो कैप्शन गांव चम्मूकलां के सरकारी कॉलेज में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच करते डॉक्टर। ——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts