करनाल।

दैनिक अमृत धारा (सुनील शर्मा)कांग्रेस संगठन के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान, महिला प्रदेश अध्यक्ष सुनीता शर्मा व करनाल जिला प्रधान अनिल शर्मा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। हरियाणा प्रभारी रामबिलास रावत ने जसबीर पन्नू को बधाई संदेश भेजा। अपनी नियुक्ति पर जसबीर पन्नू कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन के लिए काम करेंगे। हरियाणा में संगठन की गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। लोगों के बीच जाकर कांग्रेस सेवादल के इतिहास से अवगत करवाएंगे। इस अवसर पर ग्रामीण जिला प्रधान मदन राणा, महिला जिला प्रधान हरदीप कौर, प्रदेश सचिव बलजीत चौहान, जिला सचिव गुरमीत सिंह, प्रदेश महिला सचिव गुरविंद्र कौर, संगठन सचिव ईशम सिंह, जिला महिला अध्यक्ष सुनीता रानी, महासचिव जितेंद्र पांचाल, जिला उपप्रधान वीरेंद्र सिंह, इंद्री ब्लॉक प्रधान श्रवण कुमार, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, रमेश जोगी व जिले सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts