दैनिक अमृत धारा चंडीगढ़ 10 अक्टूबर (सुरेंद्र चौधरी) स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अब मुफ्त सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की सुविधा उपलब्ध है। ज़रूरत पड़ने पर सरकार निजी ब्लड बैंकों से भी प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में डेंगू की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अब तक 65,707 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1041 मामलों की पुष्टि हुई है और किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है।
राज्य सरकार लगातार निगरानी कर रही है — सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच की सुविधा है, जबकि निजी अस्पतालों के लिए शुल्क केवल ₹600 निर्धारित किया गया है।
डेंगू रोगियों के लिए 255 वार्ड और 1091 बेड आरक्षित किए गए हैं। 27 टेस्टिंग लैब सक्रिय हैं और ब्लॉक स्तर तक सैंपलिंग की व्यवस्था की गई है। ताकि हरियाणा में किसी भी बीमार मरीज को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े



