चंडीगढ़: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुखना लेक स्विमिंग पूल का समापन समारोह बहुत ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें सीनियर सदस्य उमेश सूद ने सभीं के धन्यवाद किया और अगले वर्ष भी इसी तरह आने का निमंत्रण दिया। कोच रमेश, भरत ने भी अपने खुशनुमा पल साझे किए। हमारे हरमन प्यारे समाजसेवी और ब्यूरो चीफ रविन्द्र पोपली जी ने सभी को समापन समारोह की बहुत बहुत मुबारकबाद दी।हमें गर्व है कि हम फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली के डॉ. दविंदर सिंह जी को अपने डॉल्फिन्स/पेंगुइन्स स्विमिंग लेक क्लब, चंडीगढ़ के सदस्य के रूप में पेश कर रहे हैं। उन्हें दिसंबर 2025 में दुबई में होने वाली फ्री स्टाइल स्विमिंग की विश्व चैंपियनशिप के लिए 50 वर्ष आयु वर्ग में चुना गया है।

About Author

Keshav@5727

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *