गुहला चीका ,4 जनवरी / दैनिक अमृत धारा/हुकम सिंह मैहला /राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरौदी में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस/ मीडिया के बारे में जानकारी हासिल की। आज मुख्य वक्ता के रूप में शिविर में गुहला-चीका पत्रकार संघ के प्रधान व वरिष्ठ पत्रकार ओ पी सैनी पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं है, यह एक आंदोलन है जो युवाओं को “स्वयं से पहले आप” के मंत्र के साथ जोड़ता है। यह हमें सिखाता है कि हमारी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से परे भी एक दुनिया है, जहां हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और सेवा की भावना वास्तव में बदलाव ला सकती है। उन्होंने कहा कि मीडिया और राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य एक ही है-समाज की भलाई। जहां पत्रकार अपनी कलम और कैमरे के माध्यम से जागरूकता फैलता है, वही स्वयंसेवक अपने श्रम और समर्पण से सीधे जमीन पर काम करता है। जब स्वयंसेवक गांव की गलियों में नशा, स्वास्थ्य, स्वच्छता आदि विषयों पर जागरूकता रैली निकालते हैं,पराली न जलाने के लिए किसानों को प्रेरित करते हैं, निरक्षरता के खिलाफ मुहिम चलाते हैं या स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते हैं, तो स्वयंसेवक उन कहानियों को जन्म देते हैं, जिन्हें पत्रकार अपने समाचार पत्र में छपते हैं या टीवी पर दिखाते हैं। उनके साथ आए वरिष्ठ एडवोकेट प्रदीप जिंदल ने कहा कि जब देश सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा है एन एस एस जैसे संगठन यह सुनिश्चित करते हैं कि यह विकास समावेशी हो। उन्होंने कहा कि इस सेवा भावना को केवल अपने एन एस एस शिविरों तक सीमित न रखें। इसे स्वयंसेवक अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। समाज को स्वयंसेवकों की ऊर्जा, विचारों और निस्वार्थ कार्यों की आवश्यकता है आइए, हम सब मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहां सेवा ही सबसे बड़ा धर्म हो।
Check latest article from this author !
2026 yilda Pinko casino-da xavfsiz to’lov usullari
July 16, 2026
Related Posts
Recent Comments
About Me
Latest Posts
Pinco casino-da bonus və promosyonlar: 2026-cı il
July 16, 2026
Tippek a kaszinó játékokhoz Hogyan növeld meg
July 16, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates
