आधार, आईपीपीबी, बचत योजनाओं पर दिया गया जोर, खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित
अमृतधारा ब्यूरो चीफ अभय कुमार दीक्षित उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में ग्राम मेथीटिकुर, पोस्ट आटवा के अंतर्गत डाक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को डाक विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना रहा। डाक चौपाल के दौरान ग्रामीणों को आधार कार्ड सेवाएं, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB), बचत खाता, एसबी, आरडी, टीडी तथा सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि डाक विभाग आज केवल पत्रों तक सीमित न रहकर आमजन की आर्थिक सशक्तिकरण की रीढ़ बन चुका है। कार्यक्रम को रोचक एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को डाकघर की ओर से टी-शर्ट भेंट कर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता के विजेता गणेश एवं शिवम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा पोस्टमास्टर सुमित कुमार तिवारी, पूर्व सहायक शाखा पोस्टमास्टर रामदुलारे तिवारी, राहुल, पूर्व प्रांत प्रचारक सक्षम सिंह, नीरज तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को “डाक सेवा–जन सेवा” के संदेश के साथ डाक विभाग की समस्त सुविधाओं से अवगत कराया गया। डाक चौपाल को सफल बनाने में ग्रामीणों का उत्साहपूर्ण सहयोग सराहनीय रहा।



