(राकेश कथूरिया रिपोर्टर कैथल)
प्रसिद्ध साधु संतों ने बड़े हर्षौल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस।
डेरा महंत रामनपुरी ने किया ध्वजारोहण।
कहा उनके कहा उनके लिए देश ,धर्म और समाज सबसे पहले।
हमें देश और धर्म की हमेशा रक्षा करनी चाहिए़।
इस आयोजन में पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया
कैथल,
माता गेट स्थित मंदिर के प्रांगण, कैथल में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हैफेड पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
आयोजन में सैकड़ो की संख्या में साधु संत और श्रद्धालु मौजूद रहे।



