दैनिक अमृतधारा (सुनील शर्मा)चौ रणबीर सिंह हुड्डा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर जिला प्रधान अनिल शर्मा, पार्षद पप्पू लाठर, प्रदेश महासचिव जसबीर पान्नु व ग्रामीण जिला प्रधान अनिल शर्मा ने कहा कि उनका जीवन देश सेवा को समर्पित रहा। देश को आजाद करवाने में रणबीर हुड्डा ने बड़ी भूमिका अदा की थी। रणबीर सिंह हुड्डा स्वतन्त्रता सेनानी, युग प्रवर्तक और भारतीय संविधान सभा के सदस्य थे। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके जैसी महान शख्सियत के दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर जिला महासचिव गुरमीत सिंह, प्रदेश सचिव बलजीत चौहान, प्रदेश महासचिव सुनीता रानी, जिला महिला प्रधान हरदीप कौर, कोर्डिनेटर जयनारायण, ब्लॉक अध्यक्ष इंद्री श्रवण कुमार, प्रदेश सचिव नरेंद्र अघी, डा. रामफल, सलाहकार अशोक जैन, चमनलाल, प्रदेश संगठन सचिव ईशम सिंह चौहान, रतन लाल, हरविंद्र सहोत्रा, मनोहर लाल, जिला उपप्रधान पुरुषोत्तम चौरा, जिला उपप्रधान वीरेंद्र कुमार, साहिल व मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts