दैनिक अमृत धारा (सुनील शर्मा) आज से समाप्त किया जा रहा है। यह जानकारी जिला प्रधान कश्मीर सिंह ने दी उन्होंने बताया कि राज्य प्रधान ने जानकारी दी है 6 पटवारियों में से 5 पटवारियों को बहाल कर दिया गया है और 1 पटवारी जो जिला भिवानी से है उसको भू निदेशक पंचकूला से कल तक बहाल कर दिया जाएगा उसकी फाइल चल रही है और अन्य मांगे 10 तारीख को भू निदेशक पंचकूला के साथ होने वाली मीटिंग में राज्यकार्यकरणी द्वारा विचार विमर्श की जाएगी। कश्मीर ने इस धरने में सहयोग देने वाले सभी संगठनों खासतौर से सर्व कर्मचारी संघ के साथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने पटवारियों की आवाज को सरकार के कानों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए पत्रकार साथियों का भी धन्यवाद किया।कश्मीर ने कहा कि 5 तारीख से राजस्व कार्य सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगे और जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इस पर पंकज बैनीवाल जिला सचिव ने भी धरने पर पहुंचने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts