जींद का रहने वाला एक युवक गुरुग्राम में बाइक चलाने के दौरान लगातार हेलमेट का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। ऑटोमेटिक कैमरे से एक साल के भीतर बाइक के 41 चालान हो गए। इसकी राशि 4.81 लाख रुपये हो गई।

गुरुवार को युवक फिर से बिना हेलमेट के निकला तो डूंडाहेड़ा बाॅर्डर के पास ट्रैफिक पुलिस ने जांच के दौरान उसे रोक लिया। चेकिंग में लाखों रुपये के चालान लंबित होने पर बाइक को जब्त कर लिया गया।

ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार दोपहर यातायात पुलिस की तरफ से डूंडाहेड़ा बार्डर के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान जोनल अधिकारी एएसआई अशोक ने बिना हेलमेट के आ रहे बाइक सवार युवक को रोका।

बाइक की नंबर प्लेट भी टूटी हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि बाइक पर एक साल में 41 चालान हो चुके थे। इनमें मुख्यत: बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना इंश्योरेंस, बिना पाॅल्युशन, बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट, बिना हेल्मेट के चालान शामिल है।

इनकी कुल जुर्माना राशि 4.81 लाख रुपये बकाया पाई गई। बाइक पर 41 चालान 90 दिनों से अधिक लंबित होने और बकाया चालान की जुर्माना राशि का भुगतान न करने पर इसे जब्त कर सेक्टर 29 लेजर वैली में खड़ी कर दिया गया।

जोनल अधिकारी ने बताया कि बाइक जींद जिले के रहने वाले संदीप के नाम रजिस्टर्ड है। करीब एक साल से उसका भाई सुमित बाइक को गुरुग्राम में चला रहा था। सुमित यहां एक माॅल में काम करता है…

ambalalivevlogs

Haryana #Gurgaon #Bike

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts