लखनऊ। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रालोद मुखिया जयंत चौधरी के बचाव की मुद्रा मे दिखे l जयंत चौधरी को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर औवेशी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है l उनका कहना था कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना गलत है।
ओवैसी ने कहा कि वह जयंत चौधरी और उनकी पत्नी चारू चौधरी को जानते हैं। उन्होंने साफ कहा कि जयंत चौधरी बीजेपी में हैं और वह राजनीतिक रूप से उनके खिलाफ हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनके लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाए।
यूपी चुनाव 2027 को लेकर ओवैसी ने बड़ा संकेत दिया है l एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि गठबंधन को लेकर पार्टी 2 अक्टूबर तक अंतिम फैसला करेगी l

About Author
amritdhara09@gmail.com
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts