भगवान वाल्मीकि जी की पावन जयंती पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने गांव हंडेसरा और जौला खुर्द में टेका माथा, संगत के साथ ग्रहण किया प्रसाद
डेराबस्सी/सुरेंद्र आहूजा
भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की पावन जयंती के शुभ अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भारी उत्साह और धार्मिक श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरदर्शन सिंह सैनी ने गांव हंडेसरा और गांव जौला खुर्द पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि जी के चरणों में श्रद्धा एवं सम्मानपूर्वक नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
गांव हंडेसरा में संगत के साथ ग्रहण किया पावन प्रसाद
गांव हंडेसरा पहुंचने पर स्थानीय निवासियों और वाल्मीकि समाज द्वारा भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी का जोरदार स्वागत किया गया। इस पावन अवसर पर सैनी ने वहां उपस्थित समूह को महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्रद्धा भाव से संगत के बीच बैठकर पावन प्रसाद ग्रहण किया और कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि उन्हें आज के इस पवित्र दिन पर संगत के साथ जुड़ने और आशीर्वाद लेने का अवसर मिला।
गांव जौला खुर्द में गुरदर्शन सैनी का अभूतपूर्व स्वागत , लोगो का उत्साह देख भाजपा नेता हुए गदगद!
गुरदर्शन सिंह सैनी ने गांव जौला खुर्द में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यहाँ उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी के महान जीवन, उनके त्याग और उनके पावन आदर्शों को नमन किया। सैनी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित बुजुर्गों, युवाओं और मातृशक्ति को जयंती की बधाई देते हुए समाज की सुख-समृद्धि की कामना की , गांव जौला खुर्द में हुए भव्य स्वागत से भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी बेहद खुश दिखाई दिए उन्होंने गांववासियों से वादा किया कि वो सदैव गांव वासियों के सुख दुख में भागीदार रहेंगे!
महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं मानवता का आधार: गुरदर्शन सिंह सैनी
इन कार्यक्रमों के दौरान संगत को संबोधित करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष गुरदर्शन सिंह सैनी ने कहा, “आदिकवि भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और उनके द्वारा रचित पावन रामायण संपूर्ण मानवता के लिए एक महान मार्गदर्शक हैं। उनकी महान शिक्षाएँ हमें सत्य, धर्म, मानवता और सामाजिक एकता के मार्ग पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करती हैं। आज के समय में समाज को एकजुट रखने और समरसता की भावना को मजबूत करने के लिए उनके दिखाए रास्ते पर चलना बेहद जरूरी है। हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और एक प्रगतिशील समाज का निर्माण करें