अमृतधारा ब्यूरो चीफ अभय कुमार दीक्षित उन्नाव। हिन्दुओं की आस्था के महापर्व शारदीय नवरात्रि आरम्भ होने से पूर्व सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर ‘नर सेवा – नारायण सेवा समिति उन्नाव ने संस्था के संस्थापक विमल द्विवेदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज को सौपा जिसमे मोती नगर स्थिति सैकड़ो वर्ष पुराने प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर व रामजानकी मंदिर को (स्टेशन रोड से मंदिर जाने वाले मार्ग) जाने वाले मार्ग से शराब व नान वेज बेचने वालो की दुकाने हटाने सहित मार्ग के सामने नगर पालिका द्धारा डम्पिंग कूड़ा प्वाइंट को हटाए जाने की मांग की गयी जिससे भक्तो के आवागमन व पवित्रता बाधित न हो। विमल द्विवेदी ने बताया कि नवरात्रि व विजय दशमी के अवसर पर जनपद के समस्त मंदिरो के आस पास से मांस मदिरा की दुकाने हटाए जाने व मंदिरो के आस पास स्वच्छता व सुरक्षा के साथ स्ट्रीट लाइट लगवाने व प्रकाश व चूना डलवाने की नियमित व्यस्था व पूरे जनपद में होने वाले धार्मिक आयोजनों में भी सुरक्षा व स्वच्छता की व्यवस्था कराने की मांग की गयी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से उन्नाव नगर के मोहल्ला शिवनगर व उसके आसपास सहित अन्य जगहों पर किराये पर रहने वाले बाहरी लोगो की सघनता से जांच की जाये व रोहंगिया, बँगलादेशीयो व अराजकतत्वों को चिन्हित कर विधिक कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर महामंत्री विनय द्विवेदी, हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, राकेश राजपूत, योगेंद्र तिवारी, सुदीप सिंह, राजेंद्र राजपूत सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Check latest article from this author !
मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाता रिलेशनशिप रिदम्स 2.0
April 16, 2026
जाम वाला’ गांधीनगर तिराहा अब बनेगा राहत का रास्ता!
April 15, 2026
Related Posts
Recent Posts
- मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाता रिलेशनशिप रिदम्स 2.0
- एनयूजेआई के पदाधिकारीयों ने तीर्थ नगरी में प्रदेश महासचिव द्विजेन्द्र मोहन शर्मा जी का किया भव्य स्वागत
- जाम वाला’ गांधीनगर तिराहा अब बनेगा राहत का रास्ता!
- कैथल डिपो में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई
- 7 साल बाद ईरान से कच्चा तेल भारत आएगा
Recent Comments
About Me
Latest Posts
मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाता रिलेशनशिप
April 16, 2026
एनयूजेआई के पदाधिकारीयों ने तीर्थ नगरी में
April 16, 2026
जाम वाला’ गांधीनगर तिराहा अब बनेगा राहत
April 15, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates



