CIA स्टाफ मोगा की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में 8 देसी पिस्तौल और 5 जिंदा राउंड सहित 3 आरोपी किये काबूमोगा, 15 अक्टूबर (सूरज जेन/रजनीश) देनिक अमृत धारापंजाब पुलिस द्वारा शरारती तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहीम के तेहत आज मोगा पुलिस ने दो अलग अलग मामलो में 3 आरोपियों को पकड उनसे भारी मात्र में नाजायज असला व कारतूस बरामद किये है बरहाल पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 25/54/59 Arms Act मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है उक्त जानकारी एसएसपी मोगा अजय गाँधी ने पत्रकारों से सांझा की।जानकारी देते एसएसपी मोगा अजय गाँधी ने बताया कि थाना साउथ के ASI अशोक कुमार (No. 615/Moga) को मुखबरी मिली कि नवदीप सिंह उर्फ़ नवी पुत्र दरबार सिंह निवासी टखांवढ़, जिला मोगा जो अवैध हथियार रखता है, इस समय मोगा–बाघापुराना रोड पर गांव तारेवाला लिंक रोड के पास बिजली के खंभे के पास खड़ा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और आरोपी को काबू कर लिया। उसके कब्जे से एक बैग में रखे कुल 4 देसी पिस्तौल (3-32 बोर, 1-30 बोर) 3 मैगज़ीन और 3 जिंदा राउंड बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी नवदीप सिंह ने खुलासा किया कि यह हथियार उसने मनदीप सिंह उर्फ़ राजा पुत्र हरप्रीत सिंह निवासी सैदोके, जिला मोगा से लिए थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे भी नामजद कर गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 1 देसी पिस्तौल 30 बोर मैगज़ीन समेत बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। रिमांड के दौरान हथियारों की सप्लाई चेन (बैकवर्ड/फॉरवर्ड लिंक) के बारे में पूछताछ की जाएगी।याही थाना मेहना के ASI हरजिंदर सिंह (No. 1163/Moga) को सूचना मिली कि सुखदीप सिंह उर्फ़ बॉबी पुत्र जगतार सिंह निवासी धुर्कोट कलां, जिला मोगा अवैध हथियारों सहित गांव महीना से गांव धाला की तरफ जाने वाले लिंक रोड पर एक पीपल के पेड़ के नीचे खड़ा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया और उसके कब्जे से 2 देसी पिस्तौल (.30 बोर) और 1 देसी पिस्तौल (.32 बोर) बरामद की। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहाँ से आए और किसे सप्लाई किए जाने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts