मुरादाबाद :

2011 में तत्कालीन DIG/SSP रहे अशोक कुमार सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में 15 साल बाद कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने इस मामले में 16 आरोपियों को दोषी करार दिया है, जबकि सजा पर फैसला अभी बाकी है। वर्तमान में अशोक कुमार सिंह उत्तर प्रदेश में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर तैनात हैं। यह घटना 6 जुलाई 2011 की है, जब मुरादाबाद के मैनाठेर इलाके में हिंसा की सूचना पर अशोक कुमार सिंह तत्कालीन डीएम राजशेखर के साथ मौके पर पहुंचे थे। बताया जाता है कि डींगरपुर के पास उग्र भीड़ ने अधिकारियों पर हमला कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर डीएम राजशेखर अपनी कार से मौके से निकल गए, जबकि अशोक कुमार सिंह भीड़ में फंस गए। भीड़ ने पथराव कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उस समय सुरक्षा बलों में भ्रम की स्थिति बन गई थी, जिससे हालात और बिगड़ गए। अब लंबे इंतजार के बाद कोर्ट के फैसले से मामले में न्याय की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts