खबर:
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की 149वीं पासिंग आउट परेड ने इस बार इतिहास रच दिया। सेंचूरियन डिफेन्स एकेडमी की छात्रा सिद्धि जैन ने पहली महिला कैडेट के रूप में President’s Bronze Medal प्राप्त कर देश का मान बढ़ाया। यही नहीं, उन्हें Best All-Round Air Cadet का सम्मान भी मिला। यह उपलब्धि सिद्धि की कड़ी मेहनत, समर्पण, अनुशासन और सेंचूरियन डिफेन्स एकेडमी के उच्चस्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम है।
बदायूं जिले के उजानी कस्बे से आने वाली सिद्धि जैन ने पहले प्रयास में Screen Out होने के बावजूद हार नहीं मानी। भारत के Chief Defence Exam Mentor और मनोवैज्ञानिक शिशिर दीक्षित के पर्सनल मेंटरशिप में उन्होंने खुद को निखारा और दूसरे प्रयास में NDA परीक्षा उत्तीर्ण की। तीन साल की कठिन ट्रेनिंग में सिद्धि ने हर चुनौती को पार करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। सिद्धि को NIT में एडमिशन भी मिल चुका था, लेकिन उन्होंने सुरक्षित करियर छोड़कर भारतीय वायुसेना की वर्दी का सपना चुना।
सिद्धि के माता-पिता, जो स्वयं शिक्षक हैं, अपनी बेटी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उनके पिता निखिल कुमार जैन ने कहा कि “सिद्धि ने इतिहास बनाया है, वह देश की हर बेटी के लिए प्रेरणा है।” सिद्धि जल्द ही डुंडीगल स्थित Air Force Academy में अंतिम प्रशिक्षण के लिए प्रस्थान करेंगी, जहाँ से वे भारतीय वायुसेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगी।
सेंचूरियन डिफेन्स एकेडमी ने सिद्धि की इस उपलब्धि को अपनी संस्था की बड़ी सफलता बताया। शिशिर दीक्षित के Individual Guidance Based SSB Mentorship, Personality Profiling और असली सैन्य-उन्मुख प्रशिक्षण ने सिद्धि सहित कई छात्रों को नया मुकाम दिलाया है। वर्ष 2025 सेंचूरियन के लिए भी गौरवशाली रहा, जहाँ संस्थान ने 170 से अधिक फ़ाइनल सेलेक्शन देकर देश में Highest Selection Rate बनाया। NDA की मेरिट लिस्ट में भी सेंचूरियन ने AIR 1, AIR 2 और AIR 3 सहित टॉप रैंक्स पर कब्जा जमाया।
149वीं पासिंग आउट परेड में सेंचूरियन के कई कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन किया—
खुशी कुमारी और भूमिका ने अपनी कॉमेंट्री से सबका दिल जीता
सर्जेंट सानिया मिर्ज़ा और कैडेट जूही दागे ने केन पायलट की भूमिका में उत्कृष्टता दिखाई
सी.पी. यादव, RIMC व सेंचूरियन के गौरव, ने किलो स्क्वाड्रन का नेतृत्व किया
श्रुतिका मिश्रा को बेस्ट शूटर
अर्पित राज को B.Tech स्ट्रीम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का सम्मान मिला
अनेक अन्य कैडेट्स—गौरव सिंह भिसेन, प्रवीन विश्नोई, शक्ति सिंह, निशित, विघ्नेश सहित कई छात्रों ने भी अपनी छाप छोड़ी।
संस्थान के चेयरमैन शिशिर दीक्षित ने कहा कि आने वाले समय में भी “प्राउड सेंचूरियंस” NDA में नए इतिहास रचने के लिए तैयार हैं।



