झुंझुनूं(दैनिक अमृतधारा निलेश मुदगल)। सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनूं की ओर से आयोजित आर्मी कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) में सफल अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एआरओ झुंझुनूं के अंतर्गत झुंझुनूं, चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर और हनुमानगढ़ जिलों के पात्र अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
दो चरणों में होगी शारीरिक भर्ती रैली
अग्निवीर क्लर्क (Dual Category with Clerk सहित) के अभ्यर्थियों की शारीरिक भर्ती रैली 11 से 13 अक्टूबर तक सीकर में होगी। वहीं अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर 10वीं पास और अग्निवीर 8वीं पास श्रेणी के अभ्यर्थियों की रैली 30 जनवरी से 22 फरवरी 2027 तक बीकानेर में आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड पर मिलेगा रिपोर्टिंग समय और स्थान
सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय, तिथि और भर्ती स्थल की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें। पात्र अभ्यर्थी Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर निर्धारित तिथि पर भर्ती स्थल पर पहुंचें।
भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ सभी आवश्यक मूल दस्तावेज एवं प्रमाण-पत्र भी साथ लाने होंगे। सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में अंतिम समय का इंतजार नहीं करें, ताकि तकनीकी समस्या या वेबसाइट पर अधिक लोड के कारण होने वाली परेशानी से बचा जा सके।
जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, झुंझुनूं के दूरभाष नंबर 01592-250192 एवं 01592-295614 पर संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी arojhunjhunu@gmail.com पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
