अग्रसेन जयंती के अवसर पर समानता, सहयोग और लोकतंत्र विषय पर पंजाब विश्वविद्यालय में विचार गोष्ठीचण्डीगढ़ : दैनिक अमृत धारा/रविन्द्र पोपली: अग्रसेन विचार मंच, चण्डीगढ़ एवं यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज़्म मैनेजमेंट, पंजाब विश्वविद्यालय, चण्डीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में समानता, सहयोग और लोकतंत्र : महाराजा अग्रसेन के विचार का आधुनिक परिप्रेक्ष्य विषय पर एक भव्य विचार गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों ने भाग लेकर महाराजा अग्रसेन जी की शिक्षाओं को स्मरण किया। इसके पश्चात तुलसी का पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जीवन शैली का संदेश दिया गया। समारोह का विशेष आकर्षण महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर वृहद वृक्षारोपण रहा, जिसके माध्यम से हरित भविष्य और पर्यावरण संतुलन का संकल्प व्यक्त किया गया।गोष्ठी में मुख्य अतिथि राकेश गुप्ता, अध्यक्ष, बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार सिंगला (लक्खा), चेयरमैन, गौ सेवा कमीशन, पंजाब ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. मीनाक्षी गोयल, डीन रिसर्च, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ एवं राज कुमार चौहान, सदस्य, बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष बनाया। विशेष अतिथियों में आनंद सिंगला, अध्यक्ष, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, चंडीगढ़, सत नारायण गुप्ता, अध्यक्ष, अग्रवाल सभा, पंचकूला, चंद्र भान गर्ग, अवनीश बंसल, संदीप गोयल एवं बलवंत सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी केवल एक राजा ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक और दूरदृष्टा थे। उनके विचारों में समानता, सहयोग और लोकतंत्र जैसी अवधारणाएँ गहराई से निहित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts