रतिया 24 सितंबर (नरेन्द्र बंसल)भाजपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री विकास गर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी को कम करने पर सभी व्यापारियों को बधाई दी। विकास गर्ग व्यापारी व भाजपा नेता कपिल सिंगला के कार्यालय में व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे इस अवसर पर उनके साथ कपिल सिंगला मोहित सिंगला भी मौजूद थे। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों और उपभोक्ताओं को वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी से संबंधित नई जानकारी प्रदान की और जागरूक किया कि इन सुधारों से देश व हरियाणा की अर्थव्यवस्था, उद्योग जगत और आम नागरिकों को सीधा लाभ होगा उपभोक्ताओं को दो स्लैब जीएसटी का लाभ मिलेगा। गर्ग ने बताया कि वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जीएसटी परिषद का गठन हुआ था और समय-समय पर इसे बेहतर बनाने की मांग उठती रही। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने इस वर्ष 15 अगस्त को लाल किले से जीएसटी सुधार की घोषणा की और मात्र एक महीने में इसे लागू किया गया। नई व्यवस्था के तहत अब कुछ प्रमुख वस्तुएँ 0 प्रतिशत स्लैब में आ गई हैं, जिससे ये पूरी तरह से कर मुक्त होंगी। इसके अतिरिक्त मुख्य रूप से दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत बनाए गए हैं, जबकि लक्ज़री उत्पादों पर 40 प्रतिशत दर लागू की गई है और पुराने 12 प्रतिशत व 28 प्रतिशत स्लैब समाप्त कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय महामंत्री विकास गर्ग ने ने बताया कि इस सुधार से उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा, महंगाई पर अंकुश लगेगा और त्योहारों के सीजन में आम जनता को राहत मिलेगी। व्यापार और उद्योग जगत के लिए भी यह बदलाव महत्वपूर्ण है। सीमेंट, एफएमसीजी और अन्य प्रमुख सेक्टरों में लागत घटने से मांग बढ़ेगी, टैक्स विवाद और झंझट कम होंगे तथा कारोबारी अपना समय व्यवसाय विस्तार पर अधिक केंद्रित कर सकेंगे। इस अवसर पर व्यापारियों ने अनाज मंडी की टूटी हुई सड़कों को लेकर विकास गर्ग के समक्ष समस्या रखी जिस पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा अनाज मंडी की सभी सड़कों की रिपेयर करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके तहत रतिया अनाज मंडी की खराब सड़कों की भी जल्द रिपेयर करवाई जाएगी।फोटो रतिया 12 रतिया व्यापारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री विकास गर्ग l
Check latest article from this author !
मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाता रिलेशनशिप रिदम्स 2.0
April 16, 2026
जाम वाला’ गांधीनगर तिराहा अब बनेगा राहत का रास्ता!
April 15, 2026
Related Posts
Recent Posts
- मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाता रिलेशनशिप रिदम्स 2.0
- एनयूजेआई के पदाधिकारीयों ने तीर्थ नगरी में प्रदेश महासचिव द्विजेन्द्र मोहन शर्मा जी का किया भव्य स्वागत
- जाम वाला’ गांधीनगर तिराहा अब बनेगा राहत का रास्ता!
- कैथल डिपो में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई
- 7 साल बाद ईरान से कच्चा तेल भारत आएगा
Recent Comments
About Me
Latest Posts
मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाता रिलेशनशिप
April 16, 2026
एनयूजेआई के पदाधिकारीयों ने तीर्थ नगरी में
April 16, 2026
जाम वाला’ गांधीनगर तिराहा अब बनेगा राहत
April 15, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates



