मुस्लिम राष्ट्रीय मंच व गौ सेवा प्रकोष्ठ का भव्य कार्यक्रम 30 अगस्त को:- इमरान खान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से गौ सेवा प्रकोष्ठ एवं “आओ जुड़ो, से जुड़ें” प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 30 अगस्त 2026 को भव्य कार्यक्रम का आयोजन माधव सृष्टि, ग्राम पट्टीकल्याणा में सुबह 10:30 बजे किया जाएगा।
समालखा ( )
गौ सेवा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश में गौवंश के संरक्षण, संवर्धन, स्वास्थ्य सुरक्षा और बेसहारा गौवंश के पुनर्वास को लेकर नई कार्ययोजना की जानकारी दी गई। प्रकोष्ठ ने आधुनिक गौशालाओं के निर्माण, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा गौ आधारित प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि सड़कों पर बेसहारा गौवंश की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। चारे-पानी की कमी, दुर्घटनाओं और उचित आश्रय के अभाव में गौवंश को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं किसानों के सामने भी बेसहारा पशुओं से फसलों को बचाने की एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक भावना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संतुलन से भी है। इसी उद्देश्य से गौ सेवा प्रकोष्ठ सदस्यों ने पंचायत और जिला स्तर पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त गौशालाओं एवं आश्रय स्थलों के निर्माण की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया गया है।
इस दौरान इमरान खान नें बताया कि गौ सेवा प्रकोष्ठ सदस्यों द्वारा कार्ययोजना के तहत दुर्घटनाग्रस्त और बीमार गौवंश के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा एवं एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही गौ आधारित उत्पादों, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में भी पहल करने की बात कही गई।
प्रकोष्ठ की ओर से इमरान खान नें कहा गया कि बेसहारा गौवंश के स्थायी पुनर्वास के लिए प्रशासन, पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और आमजन के सहयोग से प्रभावी व्यवस्था तैयार की जाएगी। उद्देश्य यह है कि गौवंश को सुरक्षित आश्रय, पर्याप्त चारा-पानी और समय पर उपचार मिल सके तथा किसानों की फसल सुरक्षा की समस्या का भी समाधान हो।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच व गौ सेवा प्रकोष्ठ का भव्य कार्यक्रम 30 अगस्त को:- इमरान खान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से गौ सेवा प्रकोष्ठ एवं “आओ जुड़ो, से जुड़ें” प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 30 अगस्त 2026 को भव्य कार्यक्रम का आयोजन माधव सृष्टि, ग्राम पट्टीकल्याणा में सुबह 10:30 बजे किया जाएगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शक एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की केंद्रीय समिति के सदस्य माननीय डॉ. इंद्रेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान इमरान खान ने हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे पर जोर देते हुए कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारा देश की एकता और सामाजिक सद्भाव की मिसाल है।
उन्होंने कहा कि हिंदू और मुसलमानों में कई समानताएं हैं और “हिंदू और मुसलमानों के गौत्र भी एक जैसे हैं, सिर्फ पूजा और इबादत का तरीका अलग है।” उन्होंने सामाजिक एकता का संदेश देते हुए कहा, “हम सब सनातनी हैं।”
इमरान खान ने कहा कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। सभी धर्मों के लोगों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने गौ सेवा और संरक्षण को भी सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से इसमें सहयोग करने का आह्वान किया।
आयोजकों ने क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, गौसेवकों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
इस अवसर पर इमरान खान, सुरेंद्र छौक्कर, नौशाद भाटी, नरेंद्र शर्मा, एडवोकेट इरफान, मोहसिन राशीद प्रधान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

