दैनिक अमृत धारा s k Girdhar लाखों की सैलरी लेकिन हरियाणा पुलिस के ऐसे बेशर्मों का बिना रिश्वत पेट ही नहीं भरता – अवैध माइनिंग वाले ओवरलोड डंपर ऐसे निकलते हैं – सीएम फ्लाइंग में काम करने वाला इंस्पेक्टर राजेश हर ट्रक से 10 हज़ार रुपये महीना लेकर ऐसे करवाता था पुलिस नाके पार – अब एसीबी ने दबोचा

करनाल के रांवर निवासी कुलदीप सिंह कंस्ट्रक्शन कारोबारी हैं। उनकी शिकायत पर एसीबी कुरुक्षेत्र की टीम ने CM फ्लाइंग में अंबाला तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर पर यमुनानगर से करनाल तक रेत-बजरी से भरी 70 गाड़ियों को बिना रोक-टोक निकालने के बदले हर महीने एंट्री फीस मांगने का आरोप है

19 सितंबर की रात शिकायत, रिकॉर्डिंग भी दीः कुलदीप सिंह ने 19 सितंबर की रात ACB को शिकायत दी। आरोप है कि इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने उनकी ग्रुप की 70 गाड़ियों को बिना रोकने के बदले प्रति गाड़ी 10 हजार रुपए महीने मांगे थे। शिकायतकर्ता ने पैसे मांगने से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी ACB को सुनाई

10 हजार से 7 हजार पर आया, 5 लाख में डीलः शिकायत के बाद मामले की पुष्टि की गई। इससे पहले 19 सितंबर को उमरी पुल के नीचे शिकायतकर्ता और इंस्पेक्टर की मुलाकात हुई थी। बातचीत में आरोपी 10 हजार की मांग से घटकर 7 हजार रुपए प्रति गाड़ी लेने पर सहमत हुआ। उसने 70 गाड़ियों की जानकारी नोट की और इस महीने के लिए 5 लाख रुपए की रकम तय हुई

अंबाला में ट्रैप, पैसे लेते ही दबोचाः राजेश कुमार की तैनाती अंबाला में होने के चलते ACB ने वहीं ट्रैप की कार्रवाई की। राजपत्रित अधिकारी और शैडो गवाह की मौजूदगी में शिकायतकर्ता को रकम देने के लिए भेजा गया। जैसे ही इंस्पेक्टर ने 5 लाख रुपए लिए, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

About Author
amritdhara09@gmail.com
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts