अश्वनी वालिया कुरुक्षेत्र

पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के दिशा-निर्देशानुसार नशीले पदार्थों की रोकथाम तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए अभियान
चलाए जा रहे हैं। दिनांक 11 नवम्बर 26 को देर रात एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सतविंदर सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि एक निजी होटल में अवैध कार्य हो रहा है। सूचना मिलते ही सतविंदर सिंह चट्ठा ने अपने उच्च अधिकारी को सूचना दी!
सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेश कुमार के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज सतविंदर सिंह के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। पुलिस द्बारा गठित टीम ने पिहोवा रोड पर स्थित एक निजी होटल में देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।
पुलिस ने जब होटल के रजिस्टर की जांच की, तो उसमें किसी भी व्यक्ति की एंट्री दर्ज नहीं मिली। इसके बाद होटल के कमरों की तलाशी ली गई, जहां कथित तौर पर होटल के मालिक के द्वारा अवैध रूप से जुआ खिलाया जा रहा था जिसमें सात युवकों सहित पुलिस ने मालिक को भी काबू किया।
पुलिस ने मौके से 45 हजार 210 रुपये की नकदी, 7 मोबाइल फोन और 6 बाइक व स्कूटी को अपने कब्जे में लिया। पुलिस द्बारा गिरफ्तार किए गए युवक आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं।कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में नहीं था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में जुटी हुई है।

बाईट : सुरेश कुमार डीएसपी हेडक्वार्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *