प्रतापनगर(अंजू प्रवेश कुमारी दैनिक अमृत धारा)जगाधरी–पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब बजरी से भरा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय सामने से आ रहे वाहन ट्रॉले की चपेट में आने से बच गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार ट्रॉला पांवटा साहिब की ओर से बजरी भरकर यमुनानगर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह प्रतापनगर क्षेत्र के गांव फैजपुर के समीप पहुंचा, सड़क की खराब हालत और गड्ढों के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रॉला सड़क किनारे पलट गया, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे भारी वाहनों का गुजरना जोखिम भरा हो गया है। आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से सड़क मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जगाधरी–पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts