अमृतधारा ब्यूरो चीफ अभय कुमार दीक्षित उन्नाव। डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप मेमोरियल ट्रस्ट एएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने ‘शिक्षक सम्मान समारोह एवं टीचर्स फैसिलिटेशन प्रोग्राम’ का आयोजन किया। इसका उद्देश्य शिक्षकों के शैक्षिक विकास और शिक्षण गुणवत्ता को मजबूत करना था। इस कार्यक्रम में उन्नाव जनपद के मैचलेश विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर गोपी नाथ पुरम शुक्लागंज, जी पी एम सरस्वती विद्या मंदिर गंगा नगर, सेंट ज्यूड्स स्कूल सहित कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 50 से अधिक संस्थानों के सदस्यों ने भी इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संस्थान के सचिव डॉ० अलक्षेन्द्र स्वरूप ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों से जोड़ते हैं और उनके व्यक्तित्व व कार्यकुशलता को निखारते हैं। संस्थान के कुल सचिव डॉ. देशराज साहू, निदेशक डॉ० अजय गौड और प्राचार्य डॉ० आशुतोष मिश्रा ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, प्रभावी कक्षा प्रबंधन, नवाचार आधारित शिक्षा और सकारात्मक शिक्षण वातावरण विकसित करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शामिल सभी शिक्षकों ने इसे अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया और संस्थान की सराहना की। संस्थान ने भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मंच संचालन मृणालिनी सौम्या ने किया। सोनिया राय, दीपाली निषाद और कीर्ति भट्ट ने संस्थान के विषय में जानकारी दी। डॉ० आशीष तिवारी ने संस्थान के प्लेसमेंट से अवगत कराया। दीपक सोनकर व अनुज मिश्रा ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।
Check latest article from this author !
Bonos en Pin Up casino: maximiza tus ganancias este año
July 16, 2026
Related Posts
Recent Posts
- Paysafecard Kasinot ja suomalaisten pelaajien luotettavat valinnat
- Pinco casino mobil uygulaması: hızlı erişim ve oyun keyfi için rehber
- Bonos en Pin Up casino: maximiza tus ganancias este año
- Cómo realizar depósitos y retiros de forma segura en Betcris
- Pinco casino-da bonus və promosyonlar: 2026-cı il üçün nələr var?
Recent Comments
About Me
Latest Posts
Pinco casino mobil uygulaması: hızlı erişim ve
July 16, 2026
Bonos en Pin Up casino: maximiza tus
July 16, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates
