कुरुक्षेत्र दैनिक अमृत धारा (गोपाल मेहरा) नगर पालिका कर्मचारी संघ संबंध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर पिछले 37 दिन चली हड़ताल के चलते 11 सितंबर को मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के साथ लिखित समझौता हुआ था सरकार के आदेश की पाल नॉर्थ सफाई व डोर टू डोर कर्मियों को ठेकेदार ने ने ड्यूटी जॉइन करने से मना कर दिया था उसी दिन से मिनि सचिवालय में कर्मियों ने डेरा डाल दिया ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री के आदेशों को ही मानने से मन कर दिया सरकारी आदेशों के सामने प्रशासन पर ठेकेदारों का दबाव भी देखने को मिला लगातार चल रहे धरने की अध्यक्षता सुनील लोट ने की तथा संचाल डोर टू डोर के प्रधान राहुल द्वारा किया गया आज के धरने को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा नगर पालिका नगर कर्मचारी संघ व सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री संगठन करता शिवचरण ने संबोधित किया जिसमें आंदोलन कर्मियों को शीघ्र ड्यूटी पर लिया जाए अन्याय को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए गौरतलब है ठेका में लगे 90 व डोर टू डोर के 95 कर्मियों को ड्यूटी पर लेने से मना करने पर आंदोलन जारी है अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ तो प्रदेश भर में होंगे प्रदर्शन
इस अवसर पर उषा रानी आशा रामप्यारी रामधारी सुरेश सचिंद्र रिटायर कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओम प्रकाश रामेश्वर आजाद महावीर दहिया सीटू नेता सुनील रतन जन संघर्ष मंच से उषा चंद्र रेखा सुशील लोहट ने संबोधित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts