कुरुक्षेत्र दैनिक अमृत धारा (गोपाल मेहरा) इंडियन नेशनल लोकदल(I N L D) हल्का लाडवा के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आज बड़शामी हाउस कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई बैठक पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी शेर सिंह बड़शामी तथा कुरुक्षेत्र प्रभारी श्री प्रकाश भारती ने संबोधित किया
बैठक में आगामी 27 सितंबर को नूंह में आयोजित जननायक ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस समारोह को लेकर हल्का लाडवा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गई कार्यकर्ताओं में समारोह को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला बैठक में निर्णय लिया गया हल्का लाडवा से लगभग 450 कारों का काफिला नूंह पहुंच कर सम्मान दिवस समझ में शिरकत करेगा
इस अवसर पर जिला प्रधान जयपाल चाडूनी तथा हल्का लाडवा प्रधान राजेंद्र कश्यप दुधला ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को नूंह पहुंचाने का आह्वान किया
बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा गया कि सभी साथी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और नूंह में होने वाले सम्मान दिवस समारोह को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं
इस अवसर पर ऐसी सेल जिला प्रधान संजीव कुमार युवा जिला प्रधान प्रदीप चहल जगदीप दुगारी गुरनाम सिंह बुढ़ा जागीर सिंह मेहरा रणधीर सिंह मथाना करनैल खटकड़ दुधला राजेश खरकड़ा ‌ दुधला प्रदीप कश्यप दीपक धारीवाल स्वीटी बुल्ला हरीश छाबड़ा तह प्रताप शर्मा उमरी युवा जिला प्रधान प्रदुमन चहल-स्वीटी भूलर तेज प्रताप शर्मा उमरी इंडियन नेशनल लोकल नेत्री शिवानी संदीप समानी बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

About Author
amritdhara09@gmail.com
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts