अमृतधारा ब्यूरो चीफ अभय कुमार दीक्षित उन्नाव। उन्नाव पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। जनपद की सर्विलांस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुमशुदा हुए 101 एंड्रॉएड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है, जिन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। यह अभियान एसएसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल की टीम ने यह कार्य किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस टीम को गुमशुदा मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी के निर्देश दिए थे, जिसके बाद टीम ने विभिन्न स्थानों से फोन खोज निकाले। पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों ने खुशी व्यक्त की। कई पीड़ितों ने बताया कि मोबाइल के साथ उनका महत्वपूर्ण डेटा, फोटो और जरूरी दस्तावेज भी वापस मिल गए, जो उनके लिए बड़ी राहत की बात है। सभी ने उन्नाव पुलिस की कार्रवाई के लिए आभार जताया। सर्विलांस सेल ने सितंबर 2024 से अब तक कुल 707 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये है। यह आंकड़ा जिले में तकनीकी सहायता से अपराध नियंत्रण और संपत्ति बरामदगी में पुलिस की दक्षता को दर्शाता है। इस बरामदगी में शामिल सर्विलांस टीम के कांस्टेबल शुभम तोमर, प्रशांत बालियान, अरुण यादव, सुदीप कटियार, आकाश चौधरी और विवेक को उनकी सराहनीय उपलब्धि के लिए प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की गई है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी से न केवल लोगों की व्यक्तिगत संपत्ति वापस मिलती है, बल्कि यह पुलिस और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत करता है। उन्होंने यह भी बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुमशुदा संपत्ति और लापता लोगों की खोज जारी रहेगी।
Check latest article from this author !
Bonos en Pin Up casino: maximiza tus ganancias este año
July 16, 2026
Related Posts
Recent Posts
- Paysafecard Kasinot ja suomalaisten pelaajien luotettavat valinnat
- Pinco casino mobil uygulaması: hızlı erişim ve oyun keyfi için rehber
- Bonos en Pin Up casino: maximiza tus ganancias este año
- Cómo realizar depósitos y retiros de forma segura en Betcris
- Pinco casino-da bonus və promosyonlar: 2026-cı il üçün nələr var?
Recent Comments
About Me
Latest Posts
Pinco casino mobil uygulaması: hızlı erişim ve
July 16, 2026
Bonos en Pin Up casino: maximiza tus
July 16, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates
