यमुनानगर(अंजू प्रवेश कुमारी दैनिक अमृत धारा)प्रतापनगर–छछरौली मार्ग पर बसों की कमी को लेकर मंगलवार सुबह छात्रों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बस स्टॉप पर लंबे समय तक बसें नहीं रुकने और पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध न होने से नाराज़ छात्रों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल और कॉलेज जाने के लिए स्टॉप पर खड़े थे, लेकिन बसें या तो भरी हुई आ रही थीं या रुक ही नहीं रही थीं। इससे आक्रोशित छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन और रोडवेज विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह समस्या पिछले कई दिनों से लगातार बनी हुई है। छात्रों का कहना है कि बसों की कमी के कारण उन्हें रोजाना देरी का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts