यमुनानगर(अंजू प्रवेश कुमारी दैनिक अमृत धारा)प्रतापनगर–छछरौली मार्ग पर बसों की कमी को लेकर मंगलवार सुबह छात्रों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बस स्टॉप पर लंबे समय तक बसें नहीं रुकने और पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध न होने से नाराज़ छात्रों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल और कॉलेज जाने के लिए स्टॉप पर खड़े थे, लेकिन बसें या तो भरी हुई आ रही थीं या रुक ही नहीं रही थीं। इससे आक्रोशित छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन और रोडवेज विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह समस्या पिछले कई दिनों से लगातार बनी हुई है। छात्रों का कहना है कि बसों की कमी के कारण उन्हें रोजाना देरी का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
Check latest article from this author !
Spinmaya Casino: ontdek de beste slots en live tafelspellen van 2026
September 4, 2026
ज़ब ज़ब योगी डरता हैं पुलिस को आगे करता हैं – प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे
September 2, 2026
Related Posts
Recent Posts
- Spinmaya Casino: ontdek de beste slots en live tafelspellen van 2026
- शब्दों की सरहदें लांघता ‘अमृतधारा’—पत्रकारिता के नए क्षितिज की ओर एक सशक्त कदम
- ज़ब ज़ब योगी डरता हैं पुलिस को आगे करता हैं – प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे
- “दस मिनट अपनी पत्नी के पास बैठिए,आप महसूस करेंगे की जिंदगी बहुत मुश्किल है।
- भव्य सम्मान समारोह में शामिल हुए रामभक्तों का हृदय से आभार
Recent Comments
About Me
Latest Posts
Spinmaya Casino: ontdek de beste slots en
September 4, 2026
शब्दों की सरहदें लांघता ‘अमृतधारा’—पत्रकारिता के नए
September 4, 2026
ज़ब ज़ब योगी डरता हैं पुलिस को
September 2, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates

