चंडीगढ़ / 1 सितम्बर /दैनिक अमृत धारा/ हुकम सिंह मैहला/

जय श्री रामलीला मंच चंडीगढ़ द्वारा आयोजित “वरिष्ठ कला वंदन एवं माँ सरस्वती जय श्री रामलीला कलाकार समूह सम्मान समारोह–2026” श्रद्धा एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

समारोह में बड़ी संख्या में पधारे रामभक्तों, वरिष्ठ कलाकारों एवं कला-संस्कृति प्रेमियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष श्री एच एस लकी एवं सांसद मनीष तिवाड़ी जी उपस्थित रहे। मंच के सलाहकार राजीव मोदगिल, चीफ पैटरन राहुल बांबा तथा समन्वयक।
संजीव कोहली विशेष रूप से कार्यक्रम में
शामिल हुए। इस भव्य सम्मान समारोह में भिन्न भिन्न राज्यों से आए हुए कलाकारों को
जोड़ने में श्री प्रदीप कुमार जी का
पूर्ण रूप से एवं निस्वार्थ भावना से योगदान रहा जो मां सरस्वती कलाकार समूह को पिछले दो वर्षों से चला पे आ रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन का अनमोल समय पिछले 48 वर्षों से देते आ रहे हैं। और आज तक वह एक बेहतरीन वरिष्ठ कलाकार एवं निदेशक भी हैं। हम उनका भी आभार व्यक्त करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। मंच के महासचिव श्री अमित सूरी ने सभी रामभक्तों एवं अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की उपस्थिति और आशीर्वाद ने समारोह को यादगार बना दिया।

उन्होंने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति, संस्कार और सनातन परंपरा की पहचान है तथा इसे आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।

“आप सभी के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद के लिए जय श्री रामलीला मंच चंडीगढ़ परिवार आपका हृदय से आभार व्यक्त करता है। प्रभु श्रीराम की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts