राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘अमृतधारा’ का देश के विभिन्न महानगरों, नगरों और राज्यों में अपने पत्रकारिता के विस्तार के लिए पत्रकारों की आवश्यकता संबंधी सूचना निश्चय ही हर्ष और गौरव का विषय है। गुजरात से लेकर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, नागालैंड और ओडिशा तक ‘अमृतधारा’ का विस्तार पत्रकारिता की उस अविरल धारा का संकेत है, जो समाचार को केवल कागज पर नहीं, बल्कि समाज की चेतना तक पहुँचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।
और इस विस्तार के साथ अंग्रेजी समाचार पत्र ‘ENDLESS’ का शुभारंभ होना इस यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय का जुड़ना है। हिंदी की आत्मीयता और अंग्रेजी की वैश्विक पहुँच—दोनों माध्यमों को साथ लेकर चलने का यह प्रयास निश्चित रूप से समाचार जगत में नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला है।
‘अमृतधारा’ परिवार को इस उल्लेखनीय विस्तार और ‘ENDLESS’ के शुभारंभ पर हृदय से हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
कामना है कि आपकी पत्रकारिता की यह धारा निरंतर प्रवाहित होती रहे, निष्पक्षता इसकी पहचान बने, विश्वसनीयता इसकी शक्ति बने और जनसरोकार इसकी आत्मा।
कलम को कर्म, समाचार को सत्य और पत्रकारिता को समाज की आवाज मानकर चलने वाले इस प्रयास को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त हों—यही शुभकामना है।
*—कमला कान्त दूबे*
स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार

