बीबीएन, 16 नवम्बर कविता गौतम
दैनिक अमृत धारा समाचार पत्र करनाल
– राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने देश-भर के पत्रकारों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और ज़िम्मेदार पत्रकारिता ही लोकतंत्र की असली शक्ति है। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों के सामने मौजूद चुनौतियों, अवसरों और सुधारों पर महत्वपूर्ण सूचनाओं को जारी किया। संजय राठी ने कहा कि आज के समय में मीडिया न केवल सूचना देने का माध्यम है, बल्कि जनचेतना, पारदर्शिता और जवाबदेही का आधार भी है। उन्होंने कहा, “पत्रकारिता लोकतंत्र का प्रहरी है, इसकी आवाज़ कभी कमज़ोर नहीं पड़नी चाहिए।” उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में फेक न्यूज़, ट्रोल कल्चर और गलत सूचना का प्रसार पत्रकारिता की विश्वसनीयता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। ऐसे में ज़रूरी है कि मीडिया संस्थान और पत्रकार सत्य, तथ्यों और नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।संजय राठी ने यह भी कहा कि देश के हर पत्रकार को सुरक्षा, सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार और मीडिया संस्थानों से आग्रह किया कि पत्रकारों के लिए बेहतर कार्य-परिस्थितियाँ, स्वास्थ्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और प्रशिक्षण के अवसर सुनिश्चित किए जाएँ।
उन्होंने अपने संदेश में कहा— “पत्रकार किसी दल या विचारधारा के नहीं, सच के सिपाही होते हैं। सत्य की सेवा ही पत्रकारिता का धर्म है और यही राष्ट्रीय चरित्र को मज़बूती देता है।”राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के माध्यम से एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की घोषणा भी की, जिसका उद्देश्य पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए जागरूकता,मीडिया शिक्षा और प्रशि�



